लिखे जो खत तुझे वो तेरी याद मे - नीरज
लिखे जो खत तुझे, वो तेरी याद मे
हज़ारो रंग के नज़ारे बन गये
सवेरा जब हुआ, तो फूल बन गये
जो रात आई तो सितारे बन गये
कोई नग्मा कहीं गूंजा, कहा दिल ने ये तू आयी
कहीं चटकी कली कोई, मै ये समझा तू शरमाई
कोई खुशबू कहीं बिखरी, लगा ये जुल्फ लहराई
फ़िज़ा रंगीन, अदा रंगीन ये इठलाना, ये शरमाना
ये अंगड़ाई, ये तनहाई, ये तरसाकर चले जाना
बना देगा नहीं किस को, जवां जादू ये दीवाना
जहाँ तू है, वहाँ मै हूँ, मेरे दिल की तू धड़कन है
मुसाफिर मै तू मंजिल है, मै प्यासा तू सावन है
मेरी दुनिया ये नज़र है, मेरी जन्नत ये दामन है
" Likhe Jo Khat Tujhe Wo Teri Yaad Mein Neeraj Lyrics "
" Kanyadaan Movie Lyrics 1968 "
" Old Is Gold Songs Lyrics "
0 Comments