ओ मेरे दिल के चैन - O Mere Dil Ke Chain Song Lyrics

ओ मेरे दिल के चैन - मजरूह सुल्तानपुरी


ओ मेरे दिल के चैन, चैन आए मेरे दिल को दुआ कीजिए

अपना ही साया देख के तुम जान-ए-जहां शरमा गए
अभी तो ये पहली मंजिल है, तुम तो अभी से घबरा गए
मेरा क्या होगा, सोचो तो ज़रा
हाए ऐसे ना आहे भरा कीजिए

ओ मेरे दिल के चैन...  

आप का अरमां, आप का नाम मेरा तराना और नहीं
इन झुकती पलकों के सिवा, दिल का ठिकाना और नहीं
जंचता ही नही, आँखों मे कोई
दिल तुम को ही चाहे, तो क्या कीजिए

ओ मेरे दिल के चैन...  

यूँ तो अकेला भी अक्सर गिर के संभल सकता हूँ मै 
तुम जो पकड़ लो हाथ मेरा, दुनिया बदल सकता हूँ मै 
माँगा है तुमे दुनिया के लिए
अब खुद ही सनम फैसला कीजिए

ओ मेरे दिल के चैन...  




" O Mere Dil Ke Chain Song Lyrics Majrooh Sultanpuri "
" Majrooh Sultanpuri Songs "
" Mere Jeevan Saathi 1972 "
Reactions

Post a Comment

0 Comments