बहारों फूल बरसाओ मेरा मेहबूब आया है - Baharo Phool Barsao Mera Mehboob Aaya Hai Hindi Song Lyrics

बहारों फूल बरसाओ, मेरा मेहबूब आया है - हसरत जयपूरी


बहारों फूल बरसाओ, मेरा मेहबूब आया है
हवाओं रागिनी गाओ, मेरा मेहबूब आया है

ओ लाली फूल की मेहंदी लगा इन गोरे हाथों मे 
उतर आ ऐ घटा काजल लगा इन प्यारी आँखों मे 
सितारों माँग भर जाओ, मेरा मेहबूब आया है

नज़ारो हर तरफ अब तान दो एक नूर की चादर
बड़ा शर्मिला  दिलबर है चला जाए ना शरमा कर
ज़रा तुम दिल को बहलाओ, मेरा मेहबूब आया है

सजाई है जवां कलियों ने अब ये सेज उल्फ़त की
इन्हे मालूम था आएगी एक दिन रुत मोहब्बत की
फ़ज़ाओं रंग बिखराओ, मेरा मेहबूब आया है
मेरा मेहबूब आया है


" Baharo Phool Barsao Mera Mehboob Aaya Hai "
" Hasrat Jaipuri Hindi Songs "
" Shankar Jaikishan Hindi Songs "
" Suraj 1966 Movie Songs "
" Old Is Gold Hindi Songs "

Reactions

Post a Comment

0 Comments